Rajasthan Anganwadi Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान की तरफ से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिन पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के लिए 10वीं और 12वीं पास महिला अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। खास बात यह है कि भर्ती के लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है और योग्य महिलाएं निशुल्क आवेदन कर सकती हैं।
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2026 जिलेवार आयोजित की जा रही है। अलग-अलग जिलों के लिए अलग notification जारी किए जा रहे हैं और आवेदन की अंतिम तिथि भी अलग-अलग रखी गई है। उम्मीदवार अपने क्षेत्र की vacancy के अनुसार आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती को लेकर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के बीच काफी interest देखने को मिल रहा है क्योंकि इसमें स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2026 में कौन आवेदन कर सकता है
इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साथिन पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है जबकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद के लिए 12वीं पास योग्यता मांगी गई है। कुछ पदों के लिए स्नातक योग्यता भी मांगी जा सकती है।
भर्ती में सिर्फ स्थानीय निवासी महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगी। जिस क्षेत्र या वार्ड के लिए भर्ती निकाली गई है, उसी क्षेत्र की महिला अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए पात्र मानी जाएगी। यही वजह है कि इस भर्ती को ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका माना जा रहा है।
Rajasthan Anganwadi Vacancy 2026 में आयु सीमा कितनी रखी गई है
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए महिला उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच रखी गई है। वहीं साथिन पद के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग की महिलाओं को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
SC, ST, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता और विशेष योग्यजन महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी।
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2026 में कौन-कौन से जिले शामिल हैं
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती अलग-अलग जिलों में आयोजित की जाएगी। इसमें Jaipur, Jodhpur, Kota, Udaipur, Ajmer, Alwar, Bikaner, Churu, Sikar, Nagaur, Bharatpur, Bhilwara और अन्य कई जिले शामिल किए गए हैं। प्रत्येक जिले के लिए अलग vacancy notification जारी किया जा रहा है।
Candidates को सलाह दी जाती है कि वे अपने जिले का official notification जरूर check करें ताकि आवेदन तिथि और vacancy details की सही जानकारी मिल सके।
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन करते समय उम्मीदवार को 10वीं और 12वीं की marksheet, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, जन आधार कार्ड या पहचान पत्र और passport size फोटो जैसे जरूरी documents लगाने होंगे। अगर किसी उम्मीदवार के पास कार्य अनुभव प्रमाण पत्र है तो उसका लाभ भी दिया जा सकता है।
इसके अलावा RSCIT certificate और अन्य जरूरी documents भी आवेदन फॉर्म के साथ लगाने होंगे।
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया offline रखी गई है। उम्मीदवारों को सबसे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान की official website पर जाकर अपने जिले का notification डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी documents attach करने होंगे।
पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन फॉर्म को संबंधित कार्यालय में जमा करवाना होगा या notification में दिए गए पते पर डाक के माध्यम से भेजना होगा।
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2026 Important Links
| Last Date | Click Here |
| Official Notification | Jodhpur, Phalodi, Rajsamand, Pratapgarh |
| Official Website | Click Here |
Hii
Hii