NEET UG 2026 को लेकर देशभर के लाखों छात्रों के बीच बड़ी खबर सामने आई है। National Testing Agency ने 3 मई को आयोजित हुई NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह फैसला पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका के बाद लिया गया है। अब मामले की जांच CBI और अन्य एजेंसियों द्वारा की जाएगी। करीब 23 लाख से ज्यादा छात्रों ने इस साल NEET UG exam दिया था। परीक्षा रद्द होने की खबर के बाद छात्रों और parents के बीच confusion और चिंता का माहौल बना हुआ है। हालांकि NTA ने कहा है कि छात्रों के हित और परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।
NEET UG 2026 Exam Cancel Latest Update
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कई राज्यों में पेपर लीक को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही थीं। राजस्थान SOG और केंद्रीय एजेंसियों को ऐसे inputs मिले जिनमें दावा किया गया कि exam से पहले कुछ questions circulate हुए थे। इसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू की गई। रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ “guess papers” में actual exam के कई questions मिलने का दावा किया गया है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह organized leak था या सिर्फ coincidence।
NEET UG 2026 Exam Cancel Re Exam Date
फिलहाल NTA की तरफ से नई exam date officially जारी नहीं की गई है। लेकिन reports के अनुसार re exam schedule जल्द जारी किया जा सकता है।
| Details | Information |
|---|---|
| Exam Name | NEET UG 2026 |
| Conducting Body | NTA |
| Previous Exam Date | 03 May 2026 |
| Exam Status | Cancelled |
| Re Exam Date | Coming Soon |
| Investigation Agency | CBI |
